CSIR - Central Mechanical Engineering Research Institute, Ministry of Science &Technology, Govt. of India सीएसआईआर - केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार সিএসআইআর - সেন্ট্রাল মেকানিক্যাল ইঞ্জিনিয়ারিং রিসার্চ ইনস্টিটিউট, বিজ্ঞান ও প্রযুক্তি মন্ত্রণালয়, ভারত সরকার
उद्योगों के विश्वास और समाज के लिए दृश्यता सहित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकियों में एक वैश्विक अनुसंधान एवं विकास संस्थान बनना।
लक्ष्य
मैकेनिकल इंजीनियरिंग और संबद्ध क्षेत्रों में लागत प्रभावी और मूल्य वर्द्धित तकनीकों का अनुसंधान और विकास करना।
स्थायी सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास पहल में महत्वपूर्ण योगदान।
अधिदेश
देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समग्र योजना के साथ संबंधित निकायों द्वारा विकसित राष्ट्रीय प्राथमिकता के संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास को पूरा करना।
राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप सार्वजनिक/निजी क्षेत्र के उद्योगों द्वारा प्रायोजित अनुसंधान एवं विकास का प्रावधान।
स्वदेशी प्रौद्योगिकी के निरंतर सुधार की ओर निर्देशित अनुसंधान एवं विकास करना
आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देश की सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप नई प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए अनुसंधान एवं विकास आरंभ करना।
स्थानीय संसाधनों के इस्तेमाल पर जोर देने के साथ, उचित और वैकल्पिक तकनीकों पर अनुसंधान एवं विकास का प्रावधान करना।
संस्थागत स्तर पर मूल अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान एवं विकास सेवाओं के विस्तार के माध्यम से वित्त और संसाधनों का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित करना।
उचित पोषण और विपणन के जरिए प्रयोगशाला स्तर की तकनीकों के वाणिज्यिक संस्थानों के लिए तेजी से अंतरण पर केंद्रित गतिविधियाँ आरंभ करना।
तेजी से हस्तक्षेप के लिए अनुसंधान एवं विकास सेवाओं के विस्तार के माध्यम से उद्योगों की अनुसंधान एवं विकास आवश्यकताओं की पहचान के लिए नियमित आधार प्रयास करना।